6 सितंबर 2019 - 12:26
 ईरानी आयल टैंकर के कप्तान को रिश्वत देने की नाकाम कोशिश बताती है कि अमरीका नैतिक रूप से कितना गिर चुका है, भारतीय कप्तान ने हम

हम तो यह समझ रहे थे कि फ़ायनेन्शियल टाइम्ज़ में अमरीका के बड़े अधिकारी की ओर से ईरान के तेल टैंकर आदरियान दरिया-1 के कप्तान को कई मिलियन डालर की रिश्वत की पेशकश संबंधी रिपोर्ट में अतिशयोक्ति की गई है लेकिन जब अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से इस पर ज़ोर दिया गया तो हमें यक़ीन हो गया कि अमरीकी प्रशासन और उसकी संस्थाएं नैतिक रूप से बहुत गिर चुकी हैं।

ABNA:

यहीं यह भी साबित हो गया कि ईरान हो या उत्तरी कोरिया, सीरिया हो या प्रतिरोधक संगठन सब के ख़िलाफ़ अमरीका की नाकाबंदी पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। इन संगठनों में हिज़्बुल्लाह, हमास, तालेबान और अंसारुल्लाह का नाम सबसे ऊपर है और यह सूची बहुत लंबी है।

राष्ट्रपति ट्रम्प जिन्होंने ईरान के ख़िलाफ़ यह नया संकट जान बूझ कर पैदा किया है अब तक हर मोर्चे से ईरान से हारे हैं। वह अमरीकी ड्रोन विमान मार गिराए जाने का बदला भी नहीं ले सके, फ़ार्स खाड़ी में अपने घटक ब्रिटेन के तेल टैंकर की रक्षा भी नहीं कर पाए और आज हालत यह है कि अमरीकी नेतृत्व बार बार ईरान के साथ वार्ता की मेज़ पर बैठने की बात कर रहा है जबकि ईरान इस पेशकश को ध्यान देने योग्य ही नहीं मानता।

ब्योरे से पता चला कि ईरान के मामलों में अमरीका के विशेष दूत ब्रायन हुक ने तेल टैंकर के भारतीय मूल के कप्तान अखिलेश कुमार को मैसेज देकर कई मिलियन डालर की रिश्वत की पेशकश की जिससे वह खुद अमरीका के भीतर अपना पूरा जीवन विलासिता के साथ गुज़ार सकते थे, इसके बदले उनसे यह मांग की जा रही थी कि वह तेल टैंकर को वहां ले जाएं जहां अमरीक ले जाना चाहता है। मगर अखिलेश कुमार ने सज्जनता और उच्च चरित्र का परिचय देते हुए यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। इससे तिलमिलाकर अमरीकी ने जो सारी दुनिया में अपनी परम्पराओं की महानता का ढिंढोरा पीटता है भारतीय कप्तान पर प्रतिबंध लगा दिया और अमरीका में मौजूद उनकी हर संपत्ति को ज़ब्त कर लेने की बात कही। सवाल यह है कि इंसाफ़ और क़ानून फिर कहां गया?

यह ईरानी तेल टैंकर इतिहास में याद रखा जाएगा जो अमरीका के गले की हड्डी बन गया और जिसने अमरीकी नीतियों बे आबरू कर दिया साथ ही ईरानियों की दक्षता को साबित किया।

अमरीका की ओर से परेशान करने की कोशिश के सामने ईरानियों ने सिर नहीं झुकाया बल्कि इसका जवाब देते हुए दो तेल टैंकर पकड़ लिए। ब्रिटिश तेल टैंकर तो अब तक बंदर अब्बास में ही लंगरअंदाज़ है।

चरित्रवान भारतीय कप्तान को हम सलाम करते हैं जिसने साबित कर दिया कि वह अमरीका तथा उसकी डालर की दौलत से ज़्यादा ताक़तवर है। वह तेल टैंकर को सीरिया की ओर ले गए जिस पर बड़ी ताक़तों ने अत्याचार किया है। कप्तान और उनके कर्मीदल को तीन सप्ताह तक हिरासत में रखा गया लेकिन उनका मनोबल प्रभावित नहीं हुआ।

आज की दुनिया में भी इस तरह के लोग मौजूद हैं जिन्हें पैसे से ख़रीदा नहीं जा सकता और जो अपने नैतिक सिद्धांतों पर कोई सौदा नहीं करते फिर उन पर चाहे जितना दबाव क्यों न डाला जाए! हमें यह याद रखना चाहिए कि वह ईरानी भी नहीं और मुसलमान भी नहीं है, वह मूल्यों और सिद्धांतों पर आस्था रखने वाला इंसान है।

अब एक तुलनात्मक नज़र सूडान के राष्ट्रपति उमर अलबशीर पर डालिए जिन्होंने अपनी अंतरात्मा का सौदा किया और अपने देश की सेना को किराए कि लड़ाकों में बदलकर यमन युद्ध में झोंक दिया यह सब उन्होंने सऊदी अरब से एक विशेष विमान में सूडान पहुंचने वाले कुछ मिलियन डालर के बदले किया। हालांकि इस समय उनका बुढ़ापा है और उनकी कोई औलाद भी नहीं है कि जो उनके माल की वारिस बने।

कप्तान अखिलेश कुमार को अमरीका में जाकर बसने की कोई ज़रूरत नहीं है। उनका देश भारत हज़ारों साल पुरानी महान सभ्यता का मालिक है वह अपने इसी देश के किसी शहर में इज़्ज़त की ज़िंदगी गुज़ारेंगे और बहुत ख़ुशी से गुज़ारेंगे।

हम कप्तान कुमार के इस गौरवपूर्ण स्टैंड का उदाहरण उन अरबों को पेश करना चाहते हैं जो भारतीयों का मज़ाक़ उड़ाते हैं क्योंकि उनके यहां ग़रीबी है। अलबत्त मज़ाक़ उड़ाने वाले अरब यह भूल जाते हैं कि भारत एक परमाणु देश है, दुनिया भर में भारत के इंजीनियरों की धाक है। यह उदाहरण में हम इसलिए दे रहे हैं कि शायद अरबों का रवैया बदले और भारतीयों की वह इज़्ज़त करना सीखें। भारतीय कप्तान को हम लाखों सलाम पेश करते हैं।

..............

300